भाजपा ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

भाजपा ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
फतेहपुर, बाराबंकी। बुधवार को भाजपा की मंडल इकाई द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। 
   नगर के महादेव तालाब प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम व जिला मंत्री डॉ अंजू चंद्रा व कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य के नेतृत्व में सर्व प्रथम पीपल वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई उसके बाद आम, आंवला, कटहल, गुलमोहर आदि वृक्ष लगाए गए। भाजपा संगठन के द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर संयोजक नियुक्त कर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल फतेहपुर के संयोजक सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा द्वारा भूमि का चयन कर विभिन प्रकार के फलदार, छायादार वृक्षों के रोपण का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आदेश पाठक, भारत प्रसाद, राकेश गुप्ता, सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

नव निर्वाचित महिला ब्लॉक प्रमुख को दिलाई गई शपथग्रहण हुआ सम्पन्न

मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना जताया विरोध

✍️ आरक्षण के अधिकार में प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया ✍️