Posts

✍️ आरक्षण के अधिकार में प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया ✍️

Image
रायबरेली। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राइन ने धारा 341 के माध्यम से प्रदत्त आरक्षण के अधिकार में प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस पार्टी ने पसमांदा मुसलमानो के साथ धोखा किया है। वादे के बावजूद कमेटियों की रिपोर्ट लागू नही की। आखिर कब तक पसमांदा मुस्लिम समाज का इस्तेमाल होगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब हिस्सेदारी नही तो वोट नही। प्रदेश अध्यक्ष वसीम राइन आज जिला रायबरेली के बछरांवा स्थित थूलेंदी चौराहा के निकट जिला अध्यक्ष मुस्ताक राइनी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धारा 341 के माध्यम से प्रदत्त आरक्षण के अधिकार में प्रतिबंध दलित मुस्लिम की तरक्की के खिलाफ 10 अगस्त 1950 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के जरिये संविधान संशोधन अध्यादेश के माध्यम से लगाये गए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही सच्चर कमेटी का गठन किया था। उसी की रिपोर्ट में पसमाँदा मुसलमानो की हालत दलितों से बदतर बताई गई। उसके बाद भी पिछड़े मुस्लिमों के लिए कांग्रेस ने ...

मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना जताया विरोध

Image
बाराबंकी। पैसार ग्राम के मोहल्ला पीरबटावन में संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित कब्रिस्तान की जमीन गलत ढंग से बेंचने की खिलाफत बदस्तूर जारी है। आज मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया और कब्रिस्तान कमेटी को तत्काल भंग कर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।  जिलाधिकारी कार्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि डीएम के ही निर्देश पर कब्रिस्तान की जमीन की हुई सौदेबाजी की जांच एसडीएम की अगुवाई में गठित टीम द्वारा की गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट भी तय समय में एसडीएम को सौंप दी, जिसमे कब्रिस्तान की जमीन का समझौता गलत पाया गया। इसके बावजूद इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई अब तक नही की गई।  ज्ञापन में कहा गया है कि कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नईम, सचिव सादिक हुसैन, ताज बाबा, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद आसिफ की मिलीभगत से यह खेल हुआ है। जांच में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इन लोगों के कमेटी में रहते वक़्फ़ संपत्ति सुरक्षित नही है। इसलिए कमेटी तत्काल निरस्त कर इनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की ज...

*डिलीवरी के दौरान क्लीनिक पर जच्चा-बच्चा की मौत , परिजनों में भारी आक्रोश*

Image
*डिलीवरी के दौरान क्लीनिक पर जच्चा-बच्चा की मौत , परिजनों में भारी आक्रोश* *परिजनों ने विरोध कर डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप* हैदरगढ़ बाराबंकी । प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की हुई एक साथ मौत पर परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप मौके पर  विरोध प्रदर्शन जारी मौके पर पुलिस तैनात मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत हैदरगढ़ के पूरे मितई वार्ड निवासी रामकेवल पुत्र छोटेलाल ने अपनी पत्नी श्रीमती को बच्चा होने वाला था कि मुख्य चौराहे पर स्थित एक निजी क्लीनिक  में भर्ती कराया यहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके जच्चा बच्चा को बचाने का प्रयास किया जहां पर अस्पताल में ही मां बेटे की मौत हो गई मृत्यु की सूचना पाते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर तरह-तरह की अटकलें लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया  मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को इधर-उधर हटाने का प्रयास  करने लगी समाचार भेजे जाने तक मां बेटे की लाश क्लीनिक में ही रखी हुई थी मृतक श्रीमती के पति रामकेवल ने बताया कि मुझसे डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन करना पड़...

नव निर्वाचित महिला ब्लॉक प्रमुख को दिलाई गई शपथग्रहण हुआ सम्पन्न

Image
ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित महिला ब्लॉक प्रमुख का गोपनीयता की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ संपन्न त्रिवेदीगंज बाराबंकी।  विकासखंड त्रिवेदीगंज मुख्यालय पर आज नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोह पूर्वक दिलाई गई शपथ ब्लॉक मुख्यालय त्रिवेदी की में पहली बार प्रमुख पद चुनी गई कांति देवी को  हैदर गढ़ पूर्व विधायक पंडित सुंदरलाल दीक्षित की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुख कांति देवी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई त्रिवेदीगंज में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह के सानिध्य में पहली बार ब्लॉक प्रमुख पद पर कांति देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया शपथ ग्रहण मैं उपस्थित लोग पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह , नि वर्तमान ब्लाक प्रमुख गोमती यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश सिंह, नीरज वर्मा, खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार वर्मा, पशुधन चिकित्सा अधिकारी ओपी यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महमूद खान,  पूर्व प्रधान सचिन सिंह , पंचायत सचिव दिनेश य...

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारीसंघ की त्रिवेदीगंज ब्लाक इकाई निलम्बित

Image
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारीसंघ की त्रिवेदीगंज ब्लाक इकाई  निलम्बित। बाराबंकी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारीसंघ त्रिवेदीगंज व वहीँ के परियोजना अधिकारी के मध्य चलरहे आधारहीन विवाद को देखते हुये तथा जिला संगठन की मंशा के विपरीत कार्य कर रही त्रिवेदीगंज ब्लाक की आंगनबाड़ी कर्मचारीसंघकी अध्यक्ष मंजुलता को संगठन /ब्लाक अध्यक्षपद से दो वर्ष के लिऐ जिलाध्यक्ष मनीषा कनौजिया ने निलम्बित कर दिया।   उल्लेखनीय है कि एक अनावश्यक मामले को ब्लाक इकाई त्रिवेदीगंज की अध्यक्ष मंजुलता ने तूल दिया तथा बिना जिला संगठन की सहमति के आंदोलन कर अराजकता पैदाकर संगठन की छबि को खराब करने का काम किया। मामले का समाधान निकालने 20 जुलाई को त्रिवेदीगंज पहुंची जिलाध्यक्ष मनीषा कनौजिया,महामंत्री रीता त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी आदि के बुलावे पर भी ब्लाक त्रिवेदीगंज की अध्यक्ष मंजुलता उपस्थित नहीं हुई यही नहीं मंजुलता ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मैसेज भेज कर गुमराह भी किया इससे आहत जिलाध्यक्ष मनीषा कनौजिया ने तात्कालिक रूपसे ब्लाक अध्यक्ष मंजुलता व उनकी कार्यकारिणी को 2 वर्ष के लिए निलम्बित कर वहाँ के संघठनात्मक...

अनिका हॉस्पिटल पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया

Image
अनिका हॉस्पिटल पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया उमेश तिवारी रामनगर बाराबंकी रामनगर तहसील क्षेत्र रामनगर मैं बुढ़वल चौराहे के निकट अनिका हॉस्पिटल का पूर्व चेयरमैन राम शरण पाठक ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया मालूम हो कि बुढ़वल रामनगर चौराहे पर स्थित मोनू सिंह की बिल्डिंग में सामान्य बीमारी से लेकर इमरजेंसी तक की भी सभी बीमारियों का इलाज लखनऊ और कानपुर के मशहूर एवं योगी डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा दस बेड के इस हास्पिटल में लगभग सभी सुविधाएं दी जाएंगी जिससे क्षेत्रीय एवं बाहरी लोगों का इलाज कराने में आसानी हो सके यहां दी जाने वाली सेवाओं में जनरल सर्जरी स्त्री रोग चिकित्सा पीड़ा रहित प्रसव सामान्य प्रसव बच्चों की चिकित्सा एवं टीकाकरण न्यूरोलॉजी आईसीजी फिजियो थेरेपी एवं हड्डी रोग चिकित्सा की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी अनिका हॉस्पिटल के स्वामी सुनील मिश्रा और डॉक्टर अरिजीत त्रिपाठी यह बताया कि अभी हमने 10 बेड से शुरुआत की है जल्द ही हम अपने हॉस्पिटल में 25 से 30 बेड और बढ़ाएंगे जिससे आम जनमानस को इलाज क...

पर्यटन स्थल लोधेश्वर मेला अधिकारियों द्वारा मीटिंग होने के बाद शिव तालाब मैं हो रही साफ सफाई

Image
पर्यटन स्थल लोधेश्वर मेला अधिकारियों द्वारा मीटिंग होने के बाद शिव तालाब मैं हो रही साफ सफाई उमेश तिवारी रामनगर बाराबंकी रामनगर पर्यटन स्थल लोधेश्वर में मेले की तैयारियों से प्राचीन स्थल शिव की होने लगी साफ सफाई जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि इस तालाब में पागल कोड़ी स्नान करने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक करते रहते हैं तो उनकी मुराद जरूर पूरा करते हैं कुछ साल पहले इटावा क्षेत्र के एक व्यक्ति पागल टाइप का आया था जिसमें वह प्रतिदिन घाघरा नदी पहुंच कर सुबह शाम लेकर भूतनाथ भोले बाबा के दरबार में जल ला करके मंदिर में सिंगार पूजा होने के पहले सुबह आरती होने के पहले जल लाकर चाहता था बाबा की कृपा से वह ठीक हो गया था जनता द्वारा बताया गया की जब वह ठीक हो गया तब क्षेत्रीय लोग उसका नाम गंगाराम दास बाबा रख दिया था इनकी महिमा बड़ी अपरंपार झांसी जालौन उरई बहराइच गोंडा रायबरेली से सभी शिव भक्त आकर जलाभिषेक करते लेकिन दुर्भाग्य है की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में पीने वाला पानी स्वच्छ जल निर्मल जल का अभियान चलाया था जिसमें महादेवा लोध...

महामारी के बाद शासन के निर्देश पर संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस

Image
महामारी के बाद शासन के निर्देश पर संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस रामसनेहीघाट  बाराबंकी।  कोविड महामारी के चलते बन्द तहसील दिवस आज लम्बे अंतराल के बाद उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें पैतीस शिकायती पत्र प्राप्त हए मात्र एक का समाधान किया गया शेष सम्बंधित विभागों को जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए गए।         कोरोना महामारी के चलते बन्द सम्पूर्ण तहसील दिवस आज शासन के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कटियार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों को सभागार जाने से पूर्व माश्क व हाथों को सिनेटाइज किया जा रहा था। प्रथम दिवस में कुल पैतीस शिकायती पत्र प्राप्त हए जिसमे से एक शिकायत पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया । तहसील दिवस में ही  भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र गुट के प्रदेश महासचिव डी एन एस त्यागी तथा जिला अध्यक्ष माया राम यादव द्वारा उपजिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित एक शिकायती पत्र दिया जिसमे ग्राम दिलौना में मिनी सचिवालय के पास 25 केवीए का रखा ट्रांसफा...

आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ने की पीस कमेटी की बैठक

Image
आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ने की पीस कमेटी की बैठक रामसनेहीघाट  बाराबंकी  । शनिवार को कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक पंकज सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई  जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट जितेंद्र कटियार  रहे उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ नव निर्वचित सभी जन प्रतिनिधियों से शासन की गाइडलाइंस के मुताबिक माश्क  की अनिवार्यता पर जोर दिया।        मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कटियार ने कोविड-19 के बारे में विस्तार से चर्चा करते हए क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान ,जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की कि आप सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें ।बाहर निकले तो खाने पीने वाली चीजों से विशेष सावधान रहें। हाथों को कई बार धुले और दूरी बनाए रखें। श्री कटियार ने बताया कि बकरा ईद एवं त्योहारों में नमाज घर पर पढ़ें। ज्यादा भीड़ न करें ,इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद राय ,एसएसआई राजेश कुमार गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ,प्रतिनिधि विधान परिषद परिषद सदस्य ,सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ एम एल साहू, निर्म...

किसानों द्वारा नई नीति अपनाकर चलाया गया हरे भरे वृक्षों पर आरा

Image
किसानों द्वारा नई नीति अपनाकर चलाया गया हरे भरे वृक्षों पर आरा   त्रिवेदीगंज बाराबंकी विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजवापुर के मुर्तिहा गांव के समीप हरे भरे वृक्षों पर किसानों द्वारा नया तरीका अपनाकर काटा जा रहा है जेसीबी मशीन को चलवा कर पौधों को पहले गिरा दिया गया फिर बाद में काट लिया गया है आपको बता दें कि इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर ली गई है विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना काटा जाएगा एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा मुहिम चलाकर महा अभियान चलाया जा रहा है तो वही सरैया गांव निवासी कमलेश शर्मा द्वारा नई नीति अपनाकर पेड़ों को गिरा कर काट लिया गया है साफ तौर से कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई महा अभियान का उल्लंघन किया जा आ रहा है।

बाबा बर्फानी के करोड़ों भक्त अब कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन , जानें कैसे

Image
बाबा बर्फानी के करोड़ों भक्त अब कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन , जानें कैसे लखनऊ: बाबा बर्फानी के करोड़ों भक्त अब उनके ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। सुबह और शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती, अब श्रद्धालु जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए रिलायंस जियो ने खास इंतजाम किए हैं।श्री अमरनाथ जी से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर ‘श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड’ नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है। भक्त अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट के जरिए लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं।  जियोमीट पर भक्तों को एक ऐसा वर्चुअल पूजाघर मिलेगा जिसमें भक्त के अलावा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुजारी भी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के ‘नाम’ और ‘गोत्र’ के उच्चारण के साथ की जाएगी। ‘मंत्रों और श्लोकों’ के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा का अहसास ऐसा होगा जैसै अमरनाथ गुफा में लिंग के सामने बैठ कर ही पूजन किया जा रहा हो। वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है।जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस वर्ष कोरोना के कारण...

बरेली :नकली मोबिआयल फैक्टरी पर पुलिस का छापा भारी मात्रा में नकली आयल बरामद

Image
बरेली :नकली मोबिआयल फैक्टरी पर पुलिस का छापा भारी मात्रा में नकली आयल बरामद बरेली :नकली मोबिआयल फैक्टरी पर पुलिस का छापा भारी मात्रा में नकली आयल बरामद बरेली : ब्यूरो नागेश गुप्ता की विशेष ख़बर थाना क़िला पुलिस ने मोहल्ला कटघर मैं एक मस्जिद के पास छापा मारक नकलमोबिआयल बनाने की फैक्ट्री पकड़ने का दावा किया है पुलिस ने मौके से साडे 500 लीटर नकली मोबिआयल तेल बनाने के उपकरण बरामद कर दो अभियुक्तों को पकड़ा है पुलिस ने फैक्ट्री से मोबिआयल बनाने वाली नामचीन कंपनियों के रैपर भी कब्जे में लिए हैं पुलिस ने मौके से हसीन अख्तर और वसीम अख्तर को हिरासत में लिया है बाकी के अन्य लोगों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में आईपीसी की धारा के तहत और कॉपीराइट एक्ट टेंड एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है ।

गुमनाम सितारे: ‘तुम तो ठहरे परदेसी..’ गाकर रातों रात सुपरस्टार बन गए थे अल्ताफ राजा, जानें कहां हैं आज कल?

Image
गुमनाम सितारे: ‘तुम तो ठहरे परदेसी..’ गाकर रातों रात सुपरस्टार बन गए थे अल्ताफ राजा, जानें कहां हैं आज कल? मनोरंजन जगत की दुनिया बेहद अनोखी हैं जहां चमचमाते सितारे कब गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं किसी को पता नहीं चलता है। हिंदी सिनेमा में कितने ही ऐसे अभिनेता, अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और गायक रहे जिन्होंने एक वक्त तो खूब दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन फिर कब वो दर्शकों की नजरों से गायब हो गए ये कोई नहीं जान पाया। संगीत की दुनिया में ऐसा ही एक मशहूर नाम हैं अल्ताफ राजा। एक वक्त ऐसा था जब अल्ताफ राजा के गाने हर गली- मोहल्ले में सुनाई देते थे। बस के लंबे सफर से लेकर ऑटो के छोटे सफर तक ड्राइवर और यात्रियों का मन अल्ताफ राजा के गानों से ही बहलता था। लाइमलाइट से दूर हैं अल्ताफ राजा उनका एलबम सॉन्ग ‘तुम तो ठहरे परदेसी….’लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से मशहूर हुआ था।  इस गाने ने लोगों के बीच ऐसी धूम मचाई कि सालों साल लोग इस गाने को गुनगुनाते रहे। बताते हैं कि 90 के दशक में रिलीज हुए इस गाने की करीब 70 लाख कैसेट रातों-रात बिक गई थी। आलम ये था कि कैसेट खत्म ह...

भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में बड़े हर्षोल्लास से चल रही है भागवत

Image
भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में बड़े हर्षोल्लास से चल रही है भागवत उमेश तिवारी रामनगर बाराबंकी रामनगर विधानसभा क्षेत्र पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में बड़ी धूमधाम से बाबा के प्रांगण मंदिर में हो रही है भागवत जिसमें कथावाचक गुरु शिव कुमार शास्त्री नीमसार के निवासी है बहुत ही सुन्दर भागवत कहते हैं जोकि हमारे पर्यटन स्थल लोधेश्वर में पंडित शिव प्रसाद शास्त्री नेमीशरण प्रसिद्ध है क्षेत्र की महिलाएं भागवत कथा में आकर के बहुत ही प्रसन्न होकर कथा सुनती है और क्षेत्र में भागवत सुनकर माताएं बहने प्रसन्न हो जाती है भागवत सुनने के लिए मुख्य सहयोगी सुरेश चंद् जो पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा के निवासी हैं और इनका पूरा परिवार शिवभक्त में लीन रहता है हिना के बड़े पुत्र भोला गुप्ता छोटे पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता तीसरे पुत्र कृश्णा आदि लोग बराबर साल भर में कोई ना कोई प्रोग्राम कराया करते हैं और बाबा के आशीर्वाद से इन लोगों का क्षेत्र में बड़ा सम्मान रहता है सुरेश चंद गुप्ता का कहना है की बड़ी हर्षोल्लास से पंडित शिव प्रसाद शास्त्री दरबार में कथा कह रहे हैं आर कथा समाप्त होने पर प्रसाद का भी व...

आपका एक शेयर किसी को किसी की फैमिली से मिला सकता है

Image
आवश्यक सूचना आपका एक शेयर किसी को किसी की फैमिली से मिला सकता है आप सभी को सूचित किया जाता है कि फोटो में दिख रही यह बच्ची कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह से भटक रही थी और नाम पता बताने में असफल रही है। कृपया इस फोटो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह बच्ची अपने परिवार वालों से मिल सके। बच्ची काफी ज्यादा परेशान लग रही है ।फिलहाल यह बच्ची इस समय कोठी थाने में है।अगर बच्ची के बारे में पता चलती है तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते पत्रकार व समाजसेवी श्रवण चौहान 8840686086 कोठी थाना प्रभारी 9454403066 दिनांक:- 12/07/2021 समय करीब 7:23

कहां अगर खुली बैठक नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर न्यायालय की शरण में जाने का किया जाएगा काम

Image
ग्राम पंचायत कोठी में वार्ड मेंबर ने खुली बैठक न होने पर लिखा पत्र कहां अगर खुली बैठक नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर न्यायालय की शरण में जाने का किया जाएगा काम बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत कोठी में ग्राम प्रधान की कार्यशैली से परेशान वार्ड मेंबर रंजीत प्रजापति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा है कि मैं ग्राम पंचायत कोठी वार्ड 12 का मेंबर हूं और मेरे वार्ड में विकास नहीं हो रहा है। इसके अलावा वार्ड मेंबर रंजीत ने खुली बैठक पर विशेष बल देते हुए पत्र लिखा है उन्होंने पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत के लोग जागरुक हो और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिले इसलिए खुली बैठक होना बहुत जरूरी है। जब से ग्राम प्रधान शिव नंदनी देवी बनी है । तब से खुली बैठक नहीं हुई है इसके अलावा वार्ड मेंबर के अधिकारों का हनन भी हो रहा है। फिलहाल आपको बताते चलें कि रंजीत प्रजापति निर्दलीय वार्ड मेंबर थे। रंजीत प्रजापति का कहना है कि जिस जनता ने हमें वोट दिया है अगर उस जनता का विकास ना करा पाऊ तो वार्ड मेंबर का कोई मतलब नहीं है। इसक...

चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया फ्लेग मार्च

Image
बाराबकी चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया फ्लेग मार्च आपको बता दे कि कोविड19 जैसी महामारी को देखते हुए फ्लेग मार्च निकाला गया तथा लोगों को जगरूक करने का काम किया गया  और लोगो को यह बताया गया कि कोविड 19 जैसी महामारी को हल्के में न लेने का कार्य करे क्योकि ये ऐसी बिमारी है जो कभी भी किसी भी वक्त पर आपको बिमार कर सकती है इतना ही नही चौकी प्रभारी ने कहा कि अगर आप इसे नजर अन्दाज करने का कार्य करेगें तो आप लोगों को महंगा पड़ सकता है कृपया आप लोग मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करे और सुरक्षित रहे और कहीं बाहर निकले तो भीड़ से बच कर रहे  वहीं इस नवनियुक्त चौकी प्रभारी की कार्यशैली को देख कर लोग काफी खुश नजर आये

ए आई एम आई एम के जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

Image
बाराबंकी ए आई एम आई एम के जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन आज जिला बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा के ग्राम बसारा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खतीब द्वारा फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया जिला अध्यक्ष मोहम्मद खतीब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की खेलकूद भी हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है और शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है और इससे एक अहम पैगाम मिलता है आपसी भाईचारे के खेल से एक दूसरे से जान पहचान और आपसी मोहब्बतें बढ़ती है इसलिए इस तरह के खेल होना बहुत ही जरूरी है। इसी के साथ-साथ जिला महासचिव आबिद हुसैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य जफर खान, कार्यकारिणी सदस्य सरवर अली, खालिद हुसैन व बसारा से शाकिर खान वारिसनगर से मोनू और अरमान सिद्दीकी फखरे आलम  मोहम्मद सिराज राजू और भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय ले रहे न्यायालय की शरण

Image
पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय ले रहे न्यायालय की शरण उमेश तिवारी रामनगर बाराबंकी तेजतर्रार पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद की छवि को चौकी तिलोकपुर की प्रभारी निरंतर धूमिल कर रही है जिससे क्षेत्र के पीड़ित जनता आजकल दर-दर भटकने को विवश है मालूम हो कि थाना मसौली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी त्रिलोकपुर की प्रभारी शिखा सिंह की व्यवस्था निहित कार्यशैली के चलते पीड़ित तो को न्याय नहीं मिल रहा है जिससे क्षेत्र के पीड़ित दर-दर भटक कर अंत में न्यायालय की शरण ले रहे हैं 2 माह पूर्व ग्राम अमलोरा मैं हिंदू और मुस्लिम परिवारों में धारदार हथियारों से मारपीट हुई थी जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए थे पीड़ित रामचंद्र गुप्ता पुत्र रामसनेही ने चौकी से न्याय ना मिलने पर न्यायालय की शरण में चले गए और वहां उन्होंने पुनः विवेचना की मांग की है वही दूसरा मामला गांव गैदौरा मैं पीड़िता मायावती उर्फ जगवनंता पत्नी वीरेंद्र कुमार का जमीन के विवाद में नाली व अवैध निर्माण चल रहा था जो कि न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन अवैध निर्माण नहीं रुक रुक रहा है पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हुई इस मामले में लेखपाल ब्रज...

बड़ेल स्थित देवी मंदिर हटा! लगाया गया निजी स्कूल का बोर्ड, लोगों में रोष ब्याप्त

Image
बड़ेल स्थित देवी मंदिर हटा! लगाया गया निजी स्कूल का बोर्ड, लोगों में रोष ब्याप्त बाराबंकी: अभी कुछ दिन पूर्व ही जनपद बाराबंकी के बड़ेल चौराहे पर स्थित दुर्गा देवी का मंदिर प्रशासन के द्वारा हटवा कर मूर्ति अन्यत्र स्थापित करवा दी गई थी एवं मंदिर को तोड़ने की कार्यवाही की गई थी ताकि रोड पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों को आवागमन की सुविधा बनी रहे। उसी स्थान पर आज एक निजी विद्यालय के द्वारा अपने स्कूल का बोर्ड लगा दिया गया जिससे आसपास के लोगों में अत्यधिक रोष व्याप्त हो गया। इस संबंध में इंडियन ओपिनियन द्वारा उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की यदि किसी के द्वारा उक्त स्थान पर ऐसा कोई बोर्ड लगाया गया है तो उसे तत्काल हटाया जाएगा इस संबंध में उन्होंने तत्काल मौके की जांच कराने की बात कही है अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी शीघ्रता से इस मामले पर निर्णय लेकर कार्यवाही प्रस्तावित करता है।